Ukraine War: भारत लौटी छात्रा ने बताया कैसे हैं यूक्रेन के हालात

img

Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर निरंतर हमला तेज होता जा रहा है। वहीं यूक्रेन फंसे भारतीय छात्रों को लेकर उनके परिजनों की चिंता लगातार बढ़ रही हैं। हालाकिं, छात्रों का भारत लौटना जारी है। हरियाणा से बड़ी संख्या में बच्चों की वतन वापसी हुई है।

Ukraine War student pooja

गोहाना उपमंडल के गांव रूखी की पूजा मलिक भी यूक्रेन के खारकीव में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गई थी। पूजा एमबीबीएस फोर्थ ईयर की स्टूडेंट है और युद्ध के वक्त (Ukraine War) कई दिन तक खारकीव में फंसी रही। अब गंगा ऑपरेशन के तहत उसकी घर वापसी हुई है। पूजा दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पेशल फ्लाइट के बाद घर पहुंची तो घरवालों ने राहत की सांस ली।

पूजा के परिजन उसके यूक्रेन में फंसे रहने पर बहुत परेशान थे। पूजा ने बताया कि यूक्रेन को देखकर (Ukraine War) लगता था कि मानो कोई फिल्म चल रही है। धमाके हो रहे थे, तबाही मची हुई है। सभी को काफी वहां पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खाने पीने की दिक्कतें रही। युद्ध से पहले एडवाइजरी जारी कर दी गई थी कि हमला होने पर आप सब को बंकरों में रहना होगा।

छात्रा ने आगे कहा कि हमें जो आदेश मिले थे, उनकी हमने पालना की। अब भी वहाँ बहुत से स्टूडेंट फंसे हुए हैं। हालांकि, वह घर आकर अब खुश है। वहीं परिजनों ने भी अपनी बेटी के घर आने पर खुशी जाहिर की है। सांसें अटकी हुई थी, लेकिन खुश हैं कि बेटी घर लौट आई है।

Ukraine War: यूक्रेनी महिला ने भारतीय पीएम मोदी से क्यों कहा- मेरे मुल्क को बचा लो

Related News