यूपी: 70 साल की महिला से बलात्कार, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

img

क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक 70 साल की वृद्ध महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। जहां आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 1 दिसंबर की है, पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी राम किशन को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है। वहीं इस घटना के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया और कहा कि “बीजेपी के शासन में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं”।

राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामलों का हवाला देते हुए, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। हर दिन बलात्कार की घटनाएं होती हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के कथित प्रचारक सत्ता में होने के बाद भी “अमानवीय घटनाओं” की जांच करने में विफल रही है। यहां तक ​​कि नाबालिग लड़कियां भी क्रूरता का शिकार हो रही हैं।

यह घटना हैदराबाद में हुए महिला पशु चिकित्सक के क्रूर बलात्कार और हत्या के बाद की है, जिसके बाद बलात्कार पीड़ितों के लिए न्याय और महिला सुरक्षा के लिए कड़े कानूनों की मांग के साथ देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

Related News