यूपी : अभी और बढ़ेगी ठंड, चलेंगी तेज हवाएं, जानिए और क्या बोले मौसम विशेषज्ञ

img
लखनऊ। सर्दी के इस मौसम में गर्मी लोगों को सता रही है। किसान फसल को लेकर चिंतित है तो लोग मौसम बदले तेवर के चलते ठंड का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। धूप के साथ कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहेंगे। सर्द हवा का झोका ठण्ड को बढ़ायेगा।
mausam 1

रहेगा ये तापमान

मौशसेल्सियस रहने के आसार है। वहीं शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूतनम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ हवाएं चलेंगी। इनकी अधिकतम गति 4 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

इसलिए बढ़ रहा है तापमान

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि उत्तरी ध्रुव के ऊपरी वायुमंडल में तीस किलोमीटर की ऊंचाई पर तापमान बढ़ रहा है। इसके चलते साइबेरिया से आने वाली हवाएं गर्म हैं। ठंड के दिनों में आमतौर पर साइबेरिया से आने वाली हवाएं ठंडी होती हैं, लेकिन उत्तरी ध्रुव के ऊपरी वायुमंडल में तापमान बढ़ने के कारण हवाएं गर्म हैं। इससे तापमान भी बढ़ रहा है।
Related News