
लखनऊ॥ शासन ने शनिवार को प्रयागराज कौशाम्बी और बहराइच जिलों के DM समेत आठ IAS अफसरों के तबादले किए है। प्रयागराज के DM रहे भानु चंद्र गोस्वामी को हटा दिया हैं। अब उन्हें मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के पद पर नयी तैनाती दी गई है।
उनके स्थान पर संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम व विशेष सचिव नगर विकास संजय खत्री प्रयागराज के नए DM बनाये गए हैं। कौशाम्बी DM अमित कुमार सिंह को संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम व विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है। उनकी जगह पर ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के सीईओ सुजीत कुमार कौशाम्बी के नये डीएम DM होंगे।
बहराइच के जिला अधिकारी शंभू कुमार को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया है। उनके स्थान पर विशेष सचिव संस्कृति दिनेश चंद्रा को बहराइच का डीएम बनाया गया है। लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार को प्रतापगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। प्रतापगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी पांडे लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं।
--Advertisement--