img

UP News: यूपी के बरेली जिले के कोतवाली क्षेत्र में पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास मौजूद एक होटल के कमरे में आज लड़की का शव मिलने से अफरा तफरी मच गई।

लड़की की गला काटकर उसकी हत्या की गई है। दो दिन पहले लड़की को एक युवक लेकर आया था। घटना के बाद वो फरार है। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

अभी तक लड़की के नाम पते की पूरी डिटेल नहीं मिल सकी है। होटल में उसके नाम का जो आधार कार्ड लगाया गया, उसमें भी नाम और पता स्पष्ट नहीं हो रहा है। सिर्फ जबलपुर समझ में आ रहा है। वहीं युवक के आधार कार्ड से कुछ स्पष्ट समझ नहीं आ रहा है। पुलिस ने होटल कर्मचारियों से पूछताछ की।

होटल मैनेजर ने बताया कि ये लड़की 18 अगस्त की रात एक शख्स के साथ आई थी। आज सवेरे जब कमरे से बदबू आई तो कर्मचारियों ने जाकर देखा। लड़की का गला कटा हुआ है। पुलिस ने मृत शव को पोस्टमार्टम को भेजकर युवक का सुराग ढूंढ रही है। मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है।

--Advertisement--