Uttar Pradesh: इस जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, कई मजदूरों के उड़े चिथड़े, कई घायल

img

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में स्थित में बुटराड़ा गांव में मौजूद पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर को भयंकर विस्फोट हो गया। इस घटना में कई मजदूरों की मौतहो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि यहां काम कर रहे कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

Uttar Pradesh

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के बुटराड़ा गांव में आज एक पटाखा फैक्टरी में जबरदस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास का क्षेत्र भी दहल गया। हादसे की जानकारी पर पुलिसभी पहुंची गई। घटना की छानबीन करने के बाद पुलिस ने बताया कि पटाखे बनाने के दौरान फैक्टरी में विस्फोट हुआ है। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई। वहीं बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया गया कि बुटराड़ा गांव निवासी रिजवान के पास फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। इसी लाइसेंस की आड़ में वह अवैध रूप से अन्य पटाखे भी बनाता था। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी फैक्टरी में कई मजदूर पटाखा बनाने का काम कर रहे थे तभी अचानक से जोरदार विस्फोट हो गया। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो फैक्टरी में मलबा और पटाखे बिखरे पड़े थे। वहीं कई मजदूर जख्मी अवस्था में पड़े थे। अभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मरने वाले कितने हैं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Related News