Uttar Pradesh: खुशहाल परिवार दिवस पर दिया गया Family Planning का परामर्श

img

महराजगंज। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिसवनिया पर सोमवार को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर सीएचसी के अधीक्षक डाॅ.केपी सिंह के कहा कि खुशहाली के लिए परिवार का आकार छोटा होना चाहिए। इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। परिवार नियोजन के लिए कई स्थायी तथा अस्थायी साधन हैं। बाॅस्केट आफ च्वायस के आधार पर गर्भ निरोधक साधनों को उपयोग में लाया जा सकता है। गर्भ निरोधक साधन सरकारी अस्पतालों पर निःशुल्क उपलब्ध हैं। (Uttar Pradesh)

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने बताया कि नव विवाहित दंपति शादी के दो साल बाद ही संतान की योजना बनाएं। इसके लिए वह गर्भ निरोधक साधनों को उपयोग में लाएं। दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर रखने के लिए भी साधनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिनका परिवार पूरा हो गया है। वह स्थायी सेवा के रूप में नसबंदी की सेवा प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर सदर ब्लाॅक के ब्लाॅक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह, एएनएम मनोरमा पटेल, दीपिका, आशा कार्यकर्ता शीला, शांति, प्रियंका, किरन तथा सत्यवती प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। (Uttar Pradesh)

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिसवनिया के अंतर्गत ग्राम बेइलिया निवासी नमिता( 24) ने बताया कि उसका छोटा बच्चा डेढ़ साल का है। एएनएम मनोरमा पटेल ने कहा कि बच्चों के जन्म में कम से कम तीन का अंतर रखना चाहिए। इसके लिए उन्होंने कई साधनों के बारे में बताया। उनकी बात मानकर वह आईयूसीडी लगवा लिया है। उन्हें बताया गया है कि अब अनचाहा गर्भ नहीं होगा। सिसवनिया गांव की रहने वाली मीरा (24) ने बताया कि उसके दो संतान हैं। छोटे संतान की उम्र दो साल की है। (Uttar Pradesh)

आशा कार्यकर्ता शांति देवी ने बताया कि अब आप परिवार पूरा हो गया है परिवार नियोजन पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने स्थायी तथा अस्थायी साधनों के बारे में विस्तार से बताया। यह भी कहा कि अपनी इच्छा के मुताबिक स्थायी या अस्थायी साधन अपना सकतीं हैं। इसके लिए वह त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा लगवा रही हैं। सोमवार को दूसरा डोज लगा है। (Uttar Pradesh)

जुलाई 2022 माह की परिवार खुशहाल परिवार दिवस की उपलब्धि

  • 35 महिलाओं का पंजीकरण
  • 12को नयी पहल किट दिया गया।
  • तीन महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन।
  • 14 लाभार्थी को छाया टेबलेट ।
  • 12 लाभार्थी को माला-एन।
  • 60 लाभार्थी को कंडोम दिया गया।  (Uttar Pradesh)

Vidur Niti : पाप का भागीदार बनाती हैं ये आदतें , तुरंत छोड़ दें

zomato add controversy: ‘महाकाल थाली’ ऐड पर जोमैटो ने मांगी माफी,कहा- ऋतिक ने महाकाल रेस्टोरेंट की बात कही थी

Related News