UP फर्जी एन्काउंटर: नशे में धुत दरोगा ने जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव को मारी गोली

img

लखनऊ।। उत्तर प्रदेश में अब खाकी की दहशत सड़कों पर दिखाई देने लगी है। 4 दोस्तों

के साथ अपनी स्कार्पियो द्वारा बहरामपुर से बहन की सगाई के बाद घर लौट रहे जितेंद्र

यादव उर्फ डम्बर को नोएडा के सेक्टर-122 स्थित CNG पर किसी बात को लेकर कहा

सुनी के बाद विजयदर्शन नाम के एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल

जितेंद्र को नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि जितेंद्र यादव के

अन्य साथियों को गायब बताया जा रहा है।

www.upkiran.org

जितेंद्र के परिजनों और ग्रामीणों द्वारा आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की

मांग के चलते फोर्टिस हॉस्पिटल में भारी फ़ोर्स तैनात किया गया है। हालाँकि पुलिस

अफसर इस पूरे मामले को दर्ज कर जांच करने और आरोपी को दण्डित करने की बात

कह रहे हैं।

नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल मेंजीवन और मृत्य के बीच जूझ रहे जितेंद्र यादव के परिवार

का आरोप है कि, रात को लगभग 10 बजे जब जितेंद्र बहरामपुर से बहन की सगाई कर

लौट रहे थे, तभी नशे में धुत विजयदर्शन नाम के पुलिसकर्मी ने फर्जी एनकाउंटर करने

कोशिश की और वहीँ बाकी साथियों को पुलिस ने गायब कर दिया।

सरकार पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता ने मंत्री को सरेआम लताड़ा, कहा इससे बेहतर तो पिछली…

घायल जितेंद्र यादव सेक्टर-122 स्थित पार्थला गांव में जिम चलाता है। उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं है। परिवार वालों का कहना है कि गोली गले में लगी है और रीढ़ की हड्डी में अटक गई है।

घटना के वक्त जितेंद्र के जिम वाले दोस्त भी थे, जिन्हें पुलिस ने गायब कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे DIG लव कुमार अब मामले की निष्पक्ष जांच की बात कह रहे हैं और परिवार वालों से तहरीर लेकर इस पूरे मामले को दर्ज कर जांच करने और आरोपी को न बख्शने की बात कह रहे हैं।

3 Óñ▓Óñ¥Óñû Óñ▓ÓÑçÓñòÓñ░ CO Óñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ┐ÓñÂÓÑìÓñÁÓñòÓñ░ÓÑìÓñ«Óñ¥ Óñ¬Óñ░Óñ┐ÓñÁÓñ¥Óñ░ ÓñòÓÑÇ Óñ▓ÓÑ£ÓñòÓñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñöÓñ░ ÓñöÓñ░ÓññÓÑïÓñé Óñ©Óñ«ÓÑçÓññ ÓñåÓñá Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé ÓñòÓÑï Óñ¡ÓÑçÓñ£ ÓñªÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ£ÓÑçÓñ▓

Related News