चुनाव आते ही अपडेट हुआ सपा का 'भक्ति कैलेंडर', विधायक राजेश्वर सिंह ने अखिलेश पर कसा तंज

चुनाव आते ही अपडेट हुआ सपा का 'भक्ति कैलेंडर', विधायक राजेश्वर सिंह ने अखिलेश पर कसा तंज

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय गड़बड़ी के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। इस संवेदनशील मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी और घेराबंदी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब बेहद आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। लखनऊ की हाई-प्रोफाइल सरोजिनीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट साझा करते हुए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर तीखा सियासी हमला बोला है। उन्होंने सपा के इस बदले हुए रुख को 'चुनावी भक्ति' करार दिया है।

चुनाव आते ही अपडेट हो गया सपा का 'भक्ति कैलेंडर'

भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सपा मुखिया पर तंज कसते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, "अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के इस नए 'रामायण सीजन' को देखकर साफ लगता है कि चुनाव कैलेंडर के साथ-साथ अब इनका भक्ति कैलेंडर भी पूरी तरह अपडेट हो गया है!" उन्होंने अखिलेश यादव को सीधे तौर पर नसीहत देते हुए आगे लिखा, "मेरी अखिलेश जी से बस इतनी सी छोटी सी गुजारिश है कि भगवान श्री राम के पावन नाम को अपनी राजनीति का चुनावी 'चार्जिंग पैड' न बनाएं। राम देश और करोड़ों सनातनियों की अटूट आस्था हैं, कोई सोशल मीडिया का ट्रेंडिंग टॉपिक नहीं। राम मर्यादा और गरिमा हैं, कोई राजनीतिक मजबूरी नहीं।"

जीवन में पहली बार इतनी बार राम नाम जप रहे हैं अखिलेश: राजेश्वर सिंह

पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और अब भाजपा के फायरब्रांड विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव की बदली हुई राजनीतिक शैली पर कटाक्ष किया। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछले महज एक महीने के भीतर अखिलेश यादव ने भगवान श्री राम का नाम जितनी बार अपने मुख से लिया है, उतनी बार तो शायद उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में कभी नहीं लिया होगा। उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा, "अब ऐसा प्रतीत होता है कि किसी बड़े राजनीतिक रणनीतिकार ने उन्हें अच्छी तरह समझा दिया है कि उत्तर प्रदेश के भीतर अगर अपनी राजनीतिक गाड़ी को आगे बढ़ाना है, तो वह 'जय श्री राम' के जाप के बिना शुरू ही नहीं हो सकती।"

Latest Posts