किसानों को उत्पादक से उद्यमी और निर्यातक बनाने के लिए गांव-गांव तक पहुंचाएं खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की जानकारी : केशव प्रसाद मौर्य

किसानों को उत्पादक से उद्यमी और निर्यातक बनाने के लिए गांव-गांव तक पहुंचाएं खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की जानकारी : केशव प्रसाद मौर्य

केशव मौर्य उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल्ड चेन, मूल्य संवर्धन, एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज विकसित करने के लिए भी आकर्षक अनुदान की व्यवस्था है। पात्र परियोजनाओं में 10 करोड़ रुपये तक की सहायता दी जा सकती है। स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ और किसानों को विकेंद्रीकृत प्रसंस्करण एवं भंडारण के लिए परियोजना लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50 लाख रुपये तक अनुदान मिल सकता है।

उन्होंने विशेष रूप से महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा आधारित सुविधाओं के विकास तथा निर्यात को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। महिला उद्यमियों को पात्र सौर ऊर्जा परियोजनाओं में 90 प्रतिशत तक सब्सिडी तथा निर्धारित देशों को छोड़कर निर्यात पर 25 प्रतिशत फ्रेट सब्सिडी का प्रावधान है। श्री मौर्य ने कहा कि योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाकर किसानों को केवल उत्पादक ही नहीं, बल्कि प्रसंस्करण और निर्यात से जुड़ा उद्यमी बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं।

Tags: