वसीम रिजवी ने फिर दिया भड़काऊ बयान, NRC और हिंदुत्व को लेकर कही ये बड़ी बात

img

लखनऊ॥ उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों ने वेस्ट बंगाल में निर्णायक भूमिका निभाते हुए ममता की सरकार बनाई है।

wasim Rizvi

वसीम रिजवी ने कहा कि कोरोना महामारी के खत्म होने के बाद देश में NRC लागू होना चाहिए। छोटे मदरसे बंद होने चाहिए। जिनको मदरसे में तालीम लेनी हो वह हाई स्कूल करके मदरसे में दाखिला लें। कुरान की वो आयतें जो कहीं न कहीं मतभेद पैदा करती हैं, उनका मस्जिद मदरसों से प्रचार बंद होना चाहिए। रिजवी ने कहा कि अभी सभी ने पश्चिम बंगाल का चुनाव देखा। वहां सबसे ज्यादा बांग्लादेशी मुसलमान घुसपैठ किए हुए हैं। यह घुसपैठिए अपने मकसद के साथ यहां आए हैं, उन्होंने हिंदुत्व के विरूद्ध ममता बनर्जी को मतदान किया।

रिजवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां मुसलमानों का निर्णायक मत था, वह सारी सीटें ममता बनर्जी ने जीती हैं। यह मुसलमान किसी राजनीतिक दल के नहीं है। यह उन्हीं को वोट देते हैं जो भारतीय जनता पार्टी को हरा रहा होता है। यह अच्छे संकेत नहीं है, यह हिन्दुस्थान को बर्बाद करने के संकेत है।

रिजवी ने कहा कि हिन्दुस्थान के विकास और मजबूती के लिए सभी को एक होना पड़ेगा। कुछ पार्टियां खेला खेल रही हैं और हिन्दुस्थान में गृह युद्ध छेड़ने की कोशिश कर रही हैं।

Related News