स्ट्रॉबेरी का नाम सुनकर आपके मुंह में पानी जरूर आ जाएगा क्योंकि इसका खट्टा-मीठा स्वाद हममें से ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। स्ट्रॉबेरी स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है, क्योंकि ये जरुरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
ये विटामिन सी, मैंगनीज, फोलेट और पोटेशियम से भरपूर है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। जानें स्वादिष्ट फल खाने के फायदों के बारे में-
लाल लाल स्ट्रॉबेरी फाइबर, फ्लेवोनोइड और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे हृदय रोग का खतरा काफी कम हो जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हृदय के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं।
इसमें विटामिन सी का समृद्ध स्रोत माना जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट व बढ़ाता है। जो वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करता है। अपनी डाइट में इम्यून बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करके आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। स्ट्रॉबेरी के नियमित सेवन से उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन का खतरा कम हो जाता है और आंखों के स्वास्थ्य में सुधार होता है।
स्ट्रॉबेरी में कैलोरी बहुत कम और फाइबर अधिक होता है। अगर आप इसे एक बार खा लेंगे तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और आप ज्यादा खाने से बच जाएंगे, ऐसे में आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा। इसे रेगुलर खाने से आप फिट रहेंगे।
_17950010_100x75.png)
_552135763_100x75.png)
_1054507306_100x75.png)
_316096633_100x75.png)
_1006617077_100x75.png)