Weather Update: 22 दिसंबर के बाद बर्फीली हवाओं से मिल सकती है राहत, मौसम विभाग ने बताया

img

नई दिल्ली। सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है। उत्तर पश्चिमी भारत में बर्फीली हवाओं ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएंगे जिसके कारण 22 से 25 दिसंबर के बीच इस इलाके में हल्की बारिश होगी। इसके बाद ही सर्द हवाओं से राहत मिलेगी।

COLD

आईएमडी के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम टेम्प्रेचर में वृद्धि की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, दो दिन के बाद उत्तर पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही मध्य और पूर्वी भारत में भी न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियत तक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि ‘हम पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने के लिए 22 और 24 दिसंबर के आसपास लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों की आशंका जता रहे हैं। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। आगामी पश्चिमी विक्षोभ के चलते 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक जारी शीत लहर से राहत मिल सकती है लेकिन बादलों के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा।’
कम तापमान का रबी फसलों पर अलग-अलग असर पड़ता है।

Related News