img

पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर का मामला दिन पर दिन उलझता जा रहा है। बीते दिनों एक शख्स का सऊदी अरब से वीडियो सामने आया था, जो अपना नाम गुलाम हैदर बता रहा था। उनका कहना था कि वह सीमा के पहले पति हैं। उन्होंने अपने बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की अपील भी की थी।

गुलाम ने कहा था कि उनकी सीमा से 2014 में शादी हुई थी। 2019 में वह सऊदी अरब चले गए। लेकिन अब उनकी पत्नी सीमा भारत आ गई हैं और एक दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर ली है। इन सारी बातों के बीच एक तीसरे पुरुष का नाम भी सामने आया है। उसका नाम एजाज बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि सीमा एजाज के साथ रील बनाया करती थी। इनके कुछ वीडियो भी सामने आए। दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें की जाने लगी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सीमा एजाज से पैसे लेकर भारत आई है। वह उनसे शादी करना चाहती थी। इसके बाद सीमा ने जांच के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताने के लिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सीमा ने बताया कि उसका और एजाज क्या रिश्ता है।

दरअसल, सीमा हैदर के मामले में तमाम पात्र निरंतर सामने आए हैं और यह मामला लगातार उलझता भी जा रहा है। संदिग्ध भी नजर आ रहा है। सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत के एक युवक के साथ पबजी खेला करती थी। सीमा और सचिन पबजी साथ में खेलते थे। कथित तौर पर इसी बीच दोनों के बीच प्यार हुआ और सीमा जैसे तैसे पाकिस्तान से तमाम रास्ते अपनाते हुए भारत आ गई। फिलहाल वह नोएडा के पास एक गांव में सचिन के साथ रह रही है।

पाकिस्तानी भाभी को है हिंदू धर्म से प्यार

उन्होंने सचिन से शादी कर ली है। सीमा का कहना है कि अब वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती। उनका कहना है कि उनको भारत से प्यार है, सचिन से प्यार है। हिंदू धर्म से प्यार है। इसलिए अब वह भारत में ही रहेंगी। सचिन के साथ हिंदू धर्म अपनाकर। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान से लगातार मांग उठ रही है कि सीमा को वापस भेजा जाए। पाकिस्तान के तमाम संगठन हैं। इस पूरे मामले में भारतीय सरकार का भी हस्तक्षेप चाहते हैं। सीमा के कथित तौर पर पूर्व पति का वीडियो सामने आता है। इसी बीच एक तीसरे पुरुष का नाम भी सामने आता है। कई लोग यह भी कह रहे हैं कि सीमा पर इस तरह भरोसा नहीं करना चाहिए। यह तो जासूसी वाला एंगल भी हो सकता है।

 

--Advertisement--