img

2024 लोकसभा इलेक्शन के लिए राजनीतिक माहौल में एक चौंकाने वाला आकलन सामने आया है। BJP एक तरफ 400 सीटों का पार दावा कर रही है, वहीं चुनाव विश्लेषक योगेन्द्र यादव का मानना है कि BJP को 240 से 260 सीटें मिल सकती है।

चुनाव विश्लेष योगेन्द्र यादव के अनुसार, एनडीए को 275 से 305 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए के साथ BJP बहुमत के पड़ाव तक पहुंच सकती है। इस बेस पर केन्द्र में एक बार फिर BJP के नेतृत्व में सरकार तो बन सकती है, मगर सौदेबाजी करनी होगी।

तो वहीं, स्वयं प्रशांत किशोर ने ट्‍वीट कर कहा है कि देश में चुनाव और सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों की समझ रखने वालों में एक भरोसेमंद चेहरा योगेन्द्र यादव ने अबकी लोकसभा इलेक्शन का अपना फाइनल आंकलन शेयर किया है।

ये आकलन BJP को बहुमत से 12 सीटें दूर रखता है, जिससे सरकार बनाने के लिए उसे अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन की आवश्यकता हो सकती है। यहाँ यह बात ध्यान देनी चाहिए कि चुनाव विश्लेषकों की भविष्यवाणियाँ हमेशा चुनावी परिणामों का निश्चित अनुमान नहीं कर पाती हैं, लेकिन यह उपचुनावी रुख का एक प्रेरक मापदंड हो सकता है।

--Advertisement--