img

यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर एक अच्छा फंड बना सकते हैं। क्योंकि महिलाओं को आर्थिक समानता, स्थिरता और स्वतंत्रता की जरूरत है। आज international women's day है। यह दिन विश्व स्तर पर उन महिलाओं का ध्यान आकर्षित करता है जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और जिन्होंने अपने जीवन में अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसी कई योजनाएँ हैं जो महिलाओं को उनके भविष्य की योजना बनाने में मदद कर सकती हैं और महिलाओं को दीर्घकालिक लाभ प्रदान कर सकती हैं।

ऐसे में महिलाएं अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित करना चाहती हैं तो 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में अच्छे से निवेश की शुरुआत कर सकती हैं। इससे लड़कियों को लेकर महिलाओं की कुछ चिंताएं दूर होंगी। महिलाएं इस पैसे का इस्तेमाल अपनी बेटी की पढ़ाई, शादी और अन्य कामों में कर सकती हैं। इससे एक मां के कंधे का बोझ कम होगा।

बैंक या डाकघर में खाता खोला जा सकता है

सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) 2015 में शुरू की गई थी। यह 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओ' अभियान के तहत शुरू की गई एक बचत योजना है। इसके तहत माता-पिता अपनी बेटी के लिए अधिकृत कमर्शियल बैंक या भारतीय डाक की शाखा में बचत खाता खुलवा सकते हैं। एसएसवाई खातों के लिए ब्याज दर 7.6% है। आप अपने निवेश और कार्यकाल के आधार पर अपने रिटर्न की गणना करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लड़की भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
  • बालिका की आयु दस वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • सुकन्या समृद्धि योजना खाता प्रत्येक परिवार में केवल दो लड़कियों के लिए ही खोला जा सकता है।

ऐसे मिलेंगे 15 लाख रुपए

उदाहरण के लिए, आप पूरे साल (लगभग) के लिए 8,333 रुपये मासिक निवेश करते हैं, जो 10 साल के लिए 7.6% की ब्याज दर के साथ लगभग 1,00,00 रुपये हो जाता है। जिसके लिए आपको मैच्योरिटी पर ब्याज समेत 15,29,458 रुपए मिलेंगे।

--Advertisement--