दादा डोनाल्ड ट्रंप से भी ज्यादा चर्चा में है उनकी ये पोती; हर तरफ मचाया रखा तहलका, अब बनीं सोशल मीडिया क्वीन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का परिवार हमेशा ही सुर्खियों में रहता है, लेकिन इन दिनों ट्रंप परिवार की एक युवा सदस्य ने सोशल मीडिया पर पूरी तरह से कब्जा जमा लिया है। हम बात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप की पोती काई ट्रंप की, जो इंटरनेट की नई सेंसेशन बन चुकी हैं। काई ट्रंप के वीडियो और रील्स को इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर लाखों की संख्या में व्यूज मिल रहे हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके हर वीडियो का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।
रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन से मिली ग्लोबल पहचान
काई ट्रंप को सबसे पहले तब वैश्विक स्तर पर पहचान मिली थी, जब उन्होंने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (RNC) के मंच से एक बेहद प्रभावशाली और शानदार भाषण दिया था। अपने दादा डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में दिए गए इस भाषण के बाद उन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके तुरंत बाद काई ने सोशल मीडिया पर अपने निजी और मजेदार वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया, जिसे इंटरनेट यूजर्स और फैंस की तरफ से जबरदस्त प्यार और प्रतिक्रिया मिली।
गोल्फ की शानदार खिलाड़ी और 10 पोते-पोतियों में सबसे बड़ी
पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो काई ट्रंप, राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की सबसे बड़ी बेटी हैं। डोनाल्ड ट्रंप के कुल 10 पोते-पोतियों में काई उम्र में सबसे बड़ी हैं। काई को गोल्फ का जबरदस्त शौक है और वह इस खेल में बेहद माहिर भी हैं। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर गोल्फ कोर्स में समय बिताते हुए और अपने शानदार गोल्फिंग स्किल्स दिखाते हुए वीडियो शेयर करती हैं। यही वजह है कि इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनकी हर रील को औसतन 25 से 30 लाख (2.5 से 3 मिलियन) से भी ज्यादा व्यूज आसानी से मिल जाते हैं।