img

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी लगातार दूसरी जीत में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उसी के घरेलू मैदान पर 23 रन से हरा दिया। इससे हैदराबाद ने अंक तालिका में दो पायदान ऊपर चढ़कर सातवां स्थान हासिल किया है। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया। इसके बाद उन्होंने कोलकाता को 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन पर रोक दिया।

हैदराबाद की जीत में हैरी ब्रूक का धमाकेदार नाबाद शतक निर्णायक साबित हुआ। हैरी ब्रूक के शतक से हैदराबाद ने दोहरा शतक जड़ा। ब्रुक ने आईपीएल में अपने पहले अर्धशतक को शतक में बदला। साथ ही ब्रुक का शतक सीजन का पहला शतक था। हैरी ब्रुक ने अपनी प्रेमिका लुसी लेलस के सामने अपना पहला आईपीएल शतक बनाया। इस मैच के बाद लुसी की खुशी आसमान पर थी.

तीन साल से डेट कर रहे हैं

हैरी ब्रुक और लुसी लेलस 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने 2020 में अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी। लुसी लेलस सोशल मीडिया पर हैं मगर उनका इंस्टाग्राम अकाउंट निजी है। मगर ब्रुक हमेशा उनके साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

शतक लगाने के बाद क्या बोले ब्रूक

हैरी ब्रुक ने कहा, मेरी प्रेमिका यहां है। मगर मेरे परिवार के बाकी लोग अभी-अभी गए हैं। मुझे पता था कि उनके जाने के बाद ऐसा ही होगा। मुझे यकीन है कि वे सभी मेरे इस खेल से बेहद खुश होंगे।

 

--Advertisement--