
उत्तर प्रदेश॥ यूपी सरकार ने सोमवार को विधान मंडल के दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। प्रदेश के इतिहास में पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में पांच लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट पेश किया है। ये अब तक का सबसे बड़ा बजट है।
वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों की इनकम डबल करने का लक्ष्य है। सड़क हादसे में मरने वाले किसानों को पांच लाख की आर्थिक सहायता दी गई। इसी प्रकार सीएम अभ्योदय योजना शुरू की गई। हर घर में जल, बिजली और बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। महिला सुरक्षा के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कृषक उत्पादन संगठनों की स्थापना होगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को फ्री पानी का ऐलान किया है।
युवाओं और रोजगारों को समर्पित है बजट, हर महिला को दे रहे सुरक्षा
उन्होंने कहा कि 2020-21 का बजट युवाओं और रोजगारों को समर्पित है। कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का भुगतान किया गया। राज्य की हर महिला को सुरक्षा दे रहे हैं। मुजरिमों पर सरकार कठोर कार्रवाई कर रही है। पांच करोड़ बारह लाख छात्रों को डेबिट कार्ड मिले। उप्र को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है। शिकायतों का तेजी से निपटारा किया जा रहा है। किसानों के खातों में 6,800 करोड़ से अधिक रुपये भेज गए। इसके साथ ही सरकार ने हर वर्ग को राहत देने के लिए बजट में कई अहम प्रावधान किये हैं।
--Advertisement--