युवक ने ये अहम बात छिपाकर की थी शादी, जब बीवी को पता चला तो उड़ गए उसके होश, कहा- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी॰॰॰

img

नई दिल्ली॥ एक युवक को अपनी पत्नी को धोखा देना महंगा पड़ा गया। दरअसल, एक शख्स ने HIV संक्रमित होने की बात छिपाकर विवाह किया और फिर बाद में उसकी बीवी भी HIV का शिकार हो गई। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के विरूद्ध धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न सकित कई धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

महिला द्वारा की गई शिकायत के अनुसार उसकी शादी बीते वर्ष कैथल निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज को लेकर प्रताडि़त करने लगे। इसी दौरान उसका स्वास्थ्य खराब हो गया और जांच में पता लगा कि HIV संक्रमित हो गयी है। बाद में पता लगा कि उसका पति शादी से पहले ही एचआईवी संक्रमित था। इसके बाद ससुरावालों ने लोगों का डर दिखाते हुए चुप रहने के लिए कहा और साथ ही बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

महिला ने शिकायत में उसके पति, ननद, ससुर समेत 4 लोगों के विरूद्ध धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न सहित बहुत सी धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद उचित कर्रवाई करने जा रही है।

 

Related News