img

UP के चिलकाना क्षेत्र के ग्राम गुमटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक की गर्दन धारदार हथियार से काट दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। ये घटना ग्राम गुमटी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के सामने हुई, जहां पर एक युवक की हत्या ने पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई।

ये वारदात उस समय हुई जब अर्जुन कुमार होली के दौरान घर आए मेहमानों को छोड़ने के लिए गुमटी गांव की तरफ जा रहा था। आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर हमला किया और उसके साथ एक अन्य युवक राजन को भी जख्मी कर दिया। अर्जुन की गर्दन धारदार हथियार से काट दी गई, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया गया। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस हत्या का कारण एक गंभीर प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मृतक के छोटे भाई का पड़ोसी लड़की से प्रेम संबंध था। इस प्रेम संबंध के चलते, मृतक का भाई लड़की को लेकर फरार हो गया था और पुलिस ने लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही आरोपी युवक जेल से बाहर आया था और पुलिस ने लड़की को नारी निकेतन भेज दिया था।

अर्जुन के परिजनों का कहना है कि लड़की के भाई ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अर्जुन की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर एएसपी मनोज कुमार ने बताया कि एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को ढूंढ रही है।

घर में शोक की लहर

अर्जुन की हत्या ने उसके परिवार में गहरा शोक फैला दिया है। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार के अन्य सदस्य इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।