थोड़ी सी लापरवाही से चली जाएगी आपकी जान, 24 घंटों में फिर 30 हजार से ज्यादा केस आए सामने

img

COVID-19 ने देशभर में आतंक मचा रखा है इस बीच बीते 24 घंटों में COVID-19 के 31,382 नये केस सामने आए हैं, जिसके बाद भारत में COVID-19 के कुल रोगियों की संख्या अब 3,35,94,803 हो गई है। जबकि इस के चलते 318 रोगियों की मौत के बाद महामारी से मरने वालों की संख्या 4,46,368 पर पहुंच गई है।

covid-19

तो वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में COVID-19 के सक्रीय मरीज अब कम होकर 3,00,162 लाख हो गए हैं। ऐसे में ICMR ने कहा कि इंडिया में कल COVID-19 के लिए 15,65,696 नमूनें टेस्ट किए गए, कल तक कुल 55,99,32,709 नमूनें टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने खबर दी कि बीते 24 घंटों में देश भर में 32,542 व्यक्तियों ने COVID-19 को मात दी, जिसके पश्चात् COVID-19 से अब तक स्वस्थ होने वालों का आँकड़ा 3,28,48,273 हो गया है। साथ ही सक्रीय मामलों की संख्या फिलहाल 3,00,162 है।

आपको बता दें कि केरल में बीते दिन 19,682 COVID-19 के मामले दर्ज किए गए तथा 152 व्यक्तियों की COVID-19 से मौत हो गई। प्रदेश में प्रतिदिन 15 हजार से ज्यादा केस आए हैं।

Related News