मॉडल बनने निकली नाबालिग लड़की से 3 युवाओं ने किया दुष्कर्म !

img

क्राइम डेस्क. 13 साल की नाबालिग का अपहरण कर अलग -अलग जगहों पर ले जाकर तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आठवीं में पढ़ने वाली 13 वर्षीया किशोरी बुधवार को घर से गायब हो गई थी।

काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बेटी नहीं मिली तो पिता ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। लिंबायत थाने के पीएसआई एमजी राठोड़ मामले की जांच कर रहे हैं। राठोड ने लड़की की सहेलियों से पूछताछ की तो पता चला कि बुधवार को देर रात लड़की ने एक अनजान नंबर से फोन किया था। नंबर की जांच करने पर भोला नामक ऑटो चालक का निकला।

पीड़िता के दोस्त ने नंबर पर फोन करके किशोरी से बात की और उसे गोडादरा बुलाया, तो वह भोला के साथ आई। पुलिस ने पीड़िता को कब्जे में लेकर भोला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि पढने में उसका मन नहीं लग रहा था। उसके माता-पिता अक्सर डांटते थे। इससे परेशान होकर वह घर से भाग गई।

किशोरी ने बताया कि वह मुंबई जाकर मॉडल बनना चाहती थी। वह बुधवार को अकेले मुंबई जा रही थी, तभी रास्ते में दो नाबालिग लड़के मिल गए और बोले कि उसे सूरत स्टेशन पर छोड़ देंगे। किशोरी उनकी बाइक पर बैठ गई। इसके बाद दोनों किशोरी को अज्ञात जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किए।

इसके बाद उसे एक ऑटो में बिठा दिया। ऑटोचालक ने किशोरी से कहा कि उसे सुबह स्टेशन पर छोड़ देगा। इसके बाद ऑटोचालक भोला किशोरी को अपने साथ राजीवनगर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

Related News