फिर बदल गई है निक-प्रियंका की शादी की तारीख, जानिए कब ‘इंग्लिश बाबू’ की दुल्हन बनेंगी ‘देसी मैम’

img

नई दिल्ली ।। बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है, बॉलीवुड के कई स्टार इन दिनों शादी करने के लिए तैयार बैठे हैं। इस साल में पहले से कई शादियां हो चुकी हैं, सोनम कपूर और नेहा धूपिया के बाद अब बॉलीवुड दो सुपरस्टार भी शादी करने जा रही हैं।

हम यहां बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की। खबरों के मुताबिक दीपिका रणवीर सिहं से आने वाली 14 और 15 नवंबर को शादी कर रही हैं। वहीं हम यहां बात कर रहे हैं बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि कि प्रियंका चोपड़ा की।

पढ़िए- #MeToo पर खुलकर बोली ये अभिनेत्री, कहा- बॉलीवुड में होती है ऐसी-ऐसी डिमांड

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का झंडा गाड़ चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी भी परिचय की मोहताज नही है। यूं तो प्रियंका हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रही हैं लेकिन इन दिनों वो अपने अफेयर और शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

ये तो हम सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोन्स को डेट कर रही है। खबरों के मुताबिक कुछ महीने एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने सगाई कर ली और साथ ही लोगों के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार किया और ये बताया कि उनको निक के रूप में अपना जीवन साथी मिल चुका है।

इसी के साथ ऐसी खबरें थी प्रियंका-निक 2019 के शुरूआत में शादी के बंधन में बंधेगे लेकिन ताजा खबरों की मानें तो प्रियंका और निक इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरों के मुताबिक आने वाले 2 दिंसबर को प्रियंका और निक भारतीय रिति-रिवाज से शादी करेंगे।

बात करें अगर लोकेशन की तो कहा जा रहा है कि ये दोनों राजस्थान के जोधपुर में शादी करेंगे। बता दें कि प्रियंका की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी आ गयी है। इन सब बातों से अब साफ हो गया है कि निक की दुल्हन बनने के लिए प्रियंका अब और इंतजार नहीं करना चाहती। तो चलिए देखते हैं कि देसी गर्ल कब विदेशी बाबू की दुल्हन बनती हैं।

फोटो- फाइल

Related News