शराबी पति से परेशान महिला ने अपनी बेटियों को नाले में फेंका !

img

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक महिला ने अपने शराब पति से झगड़े के बाद अपनी तीन बेटियों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का हर रोज अपने पति से झगड़ा होता था। इसी बीच उसने अपनी तीनो बेटियों को एक नाले में ढकेल दिया, जिसके बाद तीनों की मौत हो गई। हालां‎कि इसके बाद महिला ने थाने में सरेंडर कर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बताया जा रहा है कि महिला ने जिन बच्चों की हत्या की उसमें एक 2 साल की मासूम भी शामिल है। इसके अलावा अन्य मृत बच्चियों की उम्र 4 और 6 वर्ष है। हालां‎‎कि उसके सरेंडर करने के बाद पु‎लिस उसके बताए स्थान पर मौके पर पहुंची और मृतकों की तलाश शुरू की। इसके बाद तीनों बच्चों के शव को स्थानीय लोगों की मदद से बरामद ‎‎किये गए।

जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला एम सत्यवती ने सात साल पहले एस. मनिकंदन नाम के एक शख्स से विवाह किया था। विवाह के बाद वह दोनों अपने तीन बच्चों के साथ सेतियाथोप में रहते थे। इसके अलावा पुलिस ने बताया ‎कि मनिकंदन अक्सर अपनी पत्नी से शराब के नशे में झगड़ा किया करता था।

ऐसे ही एक झगड़े के बाद एक ‎दिन सत्यवती पति के घर से अपनी तीन बेटियों के साथ अपनी मां के घर आ गई थी। ले‎‎किन, बाद में अपनी मां के समझाने पर सत्यवती वापस ससुराल लौटने को राजी हो गई, जिसके बाद वह मायके से निकलकर एक बस में बैठ गई।

इसी बीच सत्यवती बच्चों के साथ सेतियाथोप जंक्शन पर उतर गई और फिर दिन भर वहीं घूमती रही और ‎फिर काफी सोच- ‎विचार के बाद सत्यवती ने बच्चों को एक नाले में फेंक दिया और फिर मौके से फरार हो गई। हालां‎कि इसके बारे में पुलिस को तब चला जब सत्यवती ने सेतियाथोप थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।

Related News