लखनऊ ।। भारतीय जनता पार्टी की गाजियाबाद इकाई को मंगलवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पूर्व MLC समेत 112 कार्यकर्ताओं ने भाजपा के साथ छोड़ बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया।
आपको बता दें कि मुरादनगर में हुई बसपा की मंडलस्तरीय बैठक में भाजपा के 112 कार्यकर्ता बसपा में शामिल हो गए। भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए लोगों में सबसे अहम नाम पूर्व बसपा MLC सुरेश कश्यप का है। सुरेश कश्यप भाजपा नेता और पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप के करीबी माने जाते हैं।
भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी से जुड़ने वाले अधिकतर कार्यकर्ता कश्यप समाज हैं। भाजपा में मान-सम्मान नहीं मिला, इस वजह से वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो रहे हैं।