12वीं में पढ़ने वाली छात्रा का कार सवार 3 लोगों ने किया अगवा, फिर निकाह बना करते रहे रेप

img

बरेली।। इंटरमीडिएट की एक छात्रा का उस समय अपहरण कर लिया गया जब वो बहन के

घर से लौट रही थी। शिकायत के अनुसार तांत्रिक और उसके दो साथियों ने अपहरण किया।

छात्रा को करीब 2 साल तक बिथरी में बंधक बनाकर रखा गया। इस बीच आरोपी तांत्रिक ने

जबरन उसका धर्मांतरण कराकर पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपी

के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित छात्रा ने सोमवार को SSP को आपबीती बताई।

www.upkiran.org

जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा कासगंज की रहने वाली है और अलीगंज क्षेत्र में उसकी

बड़ी बहन का घर है। शिकायत के अनुसार 2015 में वह इंटर कर रही थी। 6 दिसंबर को जब

वह बहन के घर से वापस लौट रही थी तब अलीगंज के पास ही कार सवार 3 लोगों ने उसका

अपहरण कर लिया। आरोपी उसे अगवा कर बिथरी के एक गांव में ले गये और बंधक बना

लिया। छात्रा को एक कमरे में बंद करके रखा जाता था। पीड़ित छात्रा को बाद में को पता

चला कि उसका अपहरण करने वाला तांत्रिक है।

इलाज करवाकर लौट रहे पति के सामने बीमार पत्नी का दो बदमाशों ने कर दिया गैंग-रेप, पुलिस जाँच में जुटी

तांत्रिक ने उसे प्रतिबंधित पशु का मांस खिलाने के साथ ही उसका धर्मांतरण किया और फिर

निकाहनामा तैयार कराके कई बार उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी उसे

पीटता था और छोड़ने के बदले तीन लाख रुपये की मांग करता था। कुछ दिन पहले गांव के

एक युवक ने पीड़िता को देख लिया और उसे छुड़वा दिया। एसएसपी ने बिथरी पुलिस को

मामले की जांच का आदेश दिया है।

ÓñùÓÑüÓñéÓñíÓñ¥Óñ░Óñ¥Óñ£: Óñ©ÓÑïÓñÂÓñ▓-Óñ«ÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¬Óñ░ Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ© ÓñòÓÑÇ Óñ¿Óñ¥Óñò ÓñòÓÑç Óñ¿ÓÑÇÓñÜÓÑç Óñ╣ÓÑüÓñê ÓñªÓñ▓Óñ┐Óññ ÓñøÓñ¥ÓññÓÑìÓñ░ ÓñòÓÑÇ Óñ╣ÓññÓÑìÓñ»Óñ¥ ÓñòÓñ¥ Óñ»ÓÑç VIDEO ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ▓ Óñ╣ÓÑï Óñ░Óñ╣Óñ¥ Óñ╣ÓÑê

Related News