भारत के इस राज्य में आया भयंकर तूफान, मौसम विभाग ने एक दिन पहले दी थी चेतावनी, कई घर बर्बाद

img

नेशनल डेस्क ।। मौसम द्वारा करवट लेते ही भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सोमवार को जबरदस्त तूफान आया। इस तूफान में लगभग 20 घर तबाह और बर्बाद हो गए।

जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले ही उत्तर अरब सागर एवं गुजरात तट के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया था। इसमें उठने वाले तूफान के चलते भारत के कई क्षेत्रों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ तूफान की आशंका भी जारी की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, 40-50 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया गया था। यही नहीं इस अलर्ट के अंतर्गत मछुआरों को भी 24 घंटे समुद्र से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई थी।

पढ़िए-गॉर्डन में अकेली लड़की को देखकर जागा शैतान, दर्द से कराहती हुई पहुंची घर बोली…

चेतावनी के अनुसार, सोमवार को पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में हवाओं ने अपना असर दिखा। तूफानी हवाओं के चलते कोलासिब स्थित वेरेंगटे इलाके में 20 घर पूरी तरह तबाह हो गए। तस्वीरों में देखा जा सकता है लोगों के घरों की छत तक नहीं बची। फिलहाल, तूफान का खतरा टला नहीं है। लोगों से इलाके को खाली करने के लिए कहा गया है।

नगालैंड के कुछ हिस्सों मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई इलाकों में मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना व्यक्त की गई थी। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में असम के कुछ हिस्सों और मेघालय के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा ऊपर रहा।

फोटो- फाइल

Related News