नई दिल्ली ।। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट व रणबीर कपूर इस समय बॉलीवुड के सबसे लविंग कपल में से एक हैं। दोनों एक दूसरे को कितना पसंद करते हैं इसके परमाण कई बार सामने आ चुके हैं।
खासतौर पर आलिया, रणबीर को कितना पसंद करती हैं ये वो कई बार बता चुकी हैं। लेकिन इन सबके के बीच आलिया ने कुछ ऐसा किया है जो ये दिखाता है कि भले कि आलिया रणबीर के साथ रिलेशनशिप में हों, लेकिन वो किसी और एक्टर को रणबीर से अधिक हैंडसम मानती हैं।
दरअसल, Student Of The Year 2 में नेगेटिव रोल निभाने जा रहे अभिनेता आदित्य सील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। आदित्य की इस फोटो की फैंस ने जमकर तारीफ की और कई लाइक्स मिले।
फोटो लाइक करने के दौरान कई लोग आदित्य के गुड लुक्स की भी प्रशंसा करते दिखे। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट किया ‘मेरे ख्याल से आदित्य सील रणबीर कपूर से ज्यादा हैंडसम हैं’। लेकिन चौंकाने वाली बात ये रही कि आलिया ने यूजर के इस कमेंट को लाइक किया। यानी आलिय ने भी इस बात पर अपनी सहमति जताई कि वो भी रणबीर से अधिक आदित्य सील को गुडलुकिंग मानती हैं।