इस अभिनेत्री को हुई दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी, ये हुआ हाल

img

नई दिल्ली ।। आज पूरी दुनिया एड्स दिवस मना रही है। एड्स एक ऐसी भायनक बीमारी है कि अगर कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया, तो वह अंदर ही अंदर खोखला होता चला जाता है।

पढ़िए- आज है ‘वर्ल्ड एड्स डे’, इस रोग की चपेट में ये देश है नम्बर एक पर

www.upkiran.org

जानकारों का मानना है कि इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है। आम लोगों पर ही नहीं बल्कि कुछ महान हस्तियां भी इसकी चपेट में आ चुकी जिनकी हालत अब तक बुरी से बुरी है।

तमिल अभिनेत्री निशा नूर

ये हैं तमिल अभिनेत्री निशा नूर, जो साउथ इंडिया की मशहूर फिल्मों जैसे कल्याण अगाथिकल और अय्यर दि ग्रेट में काम कर चुकीं हैं। इन्होंने तमिल, मलयालम, तेलुगू एंव कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय किया है। इनका कॅरियर ऊंचाई पर रहा लेकिन जल्दी ही इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिये अलविदा कह दिया। निशा की मौत साल 2007 में एड्स से हो गई थी। इनकी मृत्यु से पहले इनकी हालत इतनी बुरी थी कि इनका शरीर चोटियां एंव कीड़े खा रहे थे।

हॉलीवुड अभिनेता एंथोनी पर्किन्स

भारतीय अभिनेता ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के भी कुछ स्टार इस गंभीर बीमारी का शिकार हुये हैं। हॉलीवुड स्टार एंव मशहूर सिंगर एंथोनी ने अपने एड्स होने की बात सबसे छिपाकर रखी थी। यहां तक कि उनके परिवार को भी इसके बारे में पता नहीं चला। इनकी मृत्यु 12 September साल 1992 में एड्स की वजह से हुई थी। अपनी मौत से पहले इन्होंने प्रोजेक्ट एंजेल फूड नामक एक संस्था के साथ काम किया। यह संस्था HIV पीड़ितों की सहायता करती है।

फैशन डिजाइनर विली डोनेल

दक्षिण अफ्रीकन एंव अमेरिकन फैशन डिजाइनर विली डोनेल स्मिथ की भी 39 वर्ष की आयु में एड्स से मृत्यु हुई। फैशन डिजाइनर विली को इस बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनकी मृत्यु से कुछ दिन पहले हुये ब्लड टेस्ट के दौरान उन्हें पता चला कि वे एड्स पेशेंट हैं लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

ÓñƒÓÑëÓñ»Óñ▓Óñƒ ÓñòÓÑç Óñ©ÓñéÓñ¼ÓñéÓñº Óñ«ÓÑçÓñé ÓñƒÓÑÇÓñÜÓñ░ Óñ¿ÓÑç Óñ¬ÓÑéÓñø Óñ▓Óñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ»ÓÑç Óñ©ÓñÁÓñ¥Óñ▓ ÓññÓÑï ÓñøÓñ¥ÓññÓÑìÓñ░Óñ¥ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ░ ÓñªÓñ┐Óñ»Óñ¥ FIR

Related News