img

लखनऊ। लोक संस्कृति की धरोहर  मुनाल द्वारा मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत गांधी मूर्ति हजरतगंज में  विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक संगठन ने भाग लिया मुनालश्री विक्रम बिष्ट के संयोजन में राष्ट्रीय पर्वतीय महासभा के संयोजक मोहन सिंह बिष्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष  डॉक्टर अनुपम सिंह भंडारी , महासचिव ओम प्रकाश उप्रेती, प्रचार मंत्री भूपेंद्र सिंह नेगी, संयुक्त सचिव रजनीश डोबरियाल, कार्यालय प्रभारी दिनेश उप्रेती, संगठन सचिव संगठन राजू चंचल , कोषाध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी, यशभारती ऋचा जोशी, हॉकी कोच शशि सिंह, योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव  आदि ने मतदान मैं सभी  मतदाता को हिस्सेदारी के लिए जागरूक करने के लिए अपना विचार व्यक्त किया मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने कहा हम सब कलाकार अपने क्षेत्र कॉलोनी घर के अगल-बगल के सभी लोगों को साथ में ले जाकर सभी को मतदान के दिन 20 मईको निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।

 मोहन बिष्ट तथा डॉक्टर अनुपम सिंहभंडारी ने  कहा मतदान हमारा अधिकार है और हम राष्ट्र के लिए एक अच्छे व्यक्ति का चुनाव करेंगे सभी ने एक साथ एक स्वर में कहा पहले मतदान फिर जलपान, मतदान महादान, आओ मिलकर अलख जगाएं शत- प्रतिशत मतदान कराएं, ना चलेगा कोई बहाना मतदान करने जरूर आना जैसे नारों से मतदान अभियान को जागृत किया गया।