img

lifestyle news: सवेरे जल्दी उठकर स्नान करना सबसे अच्छा माना जाता है। दिन की शुरुआत साफ-सफाई से करना स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। आपको बता दें कि सभी संस्कृतियों में स्नान की परंपराएं अलग-अलग हैं। नहाने से अच्छी नींद आती है और तनाव से राहत मिलती है। इसके अलावा कोरियाई लोग दिन में नहाने की बजाय रात में नहाना भी पसंद करते हैं। वहीं, अमेरिका, यूरोप और कनाडा जैसी पश्चिमी संस्कृतियों में भी लोग भारत की तरह दिन में स्नान करना पसंद करते हैं। लेकिन विज्ञान के अनुसार नहाने का सही समय क्या है, आइए जानते हैं इसके बारे में।

विज्ञान के अनुसार नहाने का सही समय क्या

साइंस के अनुसार, नहाने का सबसे अच्छा समय रात का है। इस समय स्नान करने से तनाव दूर होता है। इससे आपकी दिनभर की थकान मिनटों में दूर हो जाएगी। शोध के अनुसार, रात को सोने से पहले गर्म पानी से नहाने से नींद अच्छी आती है।

कुल मिलाकर चाहे आप रात में नहाएं या दिन में दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। सुबह स्नान करने से आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं और रात को अच्छी नींद भी आती है।

रोजाना नहाने के फायदे

प्रतिदिन स्नान करने से आपका शरीर संक्रमण से दूर रहता है तथा आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। ये आपके शरीर पर गंदगी जमा होने से रोकता है और आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार भी बनाता है। नहाने से शरीर के पसीने और दुर्गंध से उत्पन्न बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। नहाने से शरीर स्वच्छ और स्वस्थ रहता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है।