लखनऊ ।। एससी के फैसले के बाद प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने सरकारी आवास खाली कर दिये थे। जिसके बाद अखिलेश व मुलायम सिहं यादव के खाली किए बंगले में रहने के लिए योगी के मंत्रियों एवं अधिकारियों की होड़ लग गई है।
आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खाली किए गए बंगले में योगी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रहना चाहते हैं। उन्होनें मुख्यमंत्री के सचिव और राज्य सरकार के संपत्ति विभाग को पत्र भेजा है।
पढ़िए- BJP के इस फैसले से महागठबंधन को मिल सकता है बड़ा फायदा
पढ़िए- अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान, इस राज्य में 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा
दरअसल, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह चाहते हैं कि चार विक्रमादित्य मार्ग वाला बंगला उन्हें मिल जाए। इसी घर को लेकर उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश से पूछा था दीवार के पीछे क्या है। स्वास्थ्य मंत्री ने यूपी के पूर्व सीएम पर टोंटी उखाड़ लेने का आरोप लगाया था।
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह 19 गौतम पल्ली मार्ग पर रहते हैं। ये घर उन्हें सरकार से मिला है। मंत्री जी को अपना ये बंगला छोटा लगने लगा है।