लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने की भविष्यवाणी, बोले- भाजपा…

img

लखनऊ ।। यूपी के पूर्व सीएम एवं सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में दावा किया कि BJP पूरे देश मे सिर्फ 74 सीटों पर सिमट जाएगी। उन्होंने SP-BSP गठबंधन को सबसे बेहतर बताया, लेकिन मायावती को पीएम बनाने के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया।

सपा अध्यक्ष ने अखिलेश ने कहा कि उन्होंने तय कर रखा है कि क्या करना है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव यहां एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की जनता कहेगी तो वह वहां से लड़ेंगे।

पढ़िए-डिप्टी सीएम मौर्य ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- प्रियंका नैय्या डुबो देगी

अखिलेश ने कहा कि यूपी की जनता चाहती है कि वर्तमान सरकार यहां से जाए। देश का प्रधानमंत्री नया बने और उत्तर प्रदेश से बने यह सबसे अच्छा होगा। उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा तो 1-2 दलों का गठबंधन है। BJP बताए कि देशभर में उनका कितनी पार्टियों के साथ गठबंधन है। अगर हमारा महामिलावट का गठबंधन है तो उनका कौन-सा है? इसके लिए डिक्शनरी देखनी पड़ेगी? BJP सत्ता पाने के लिए हर झूठ बोलने के लिए तैयार है। लेकिन इस बार वह पूरे देश में 74 सीटों पर सिमट जाएगी।

सपा संरक्षक द्वारा नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम की शुभकामना पर अखिलेश ने कहा कि संसद में नेता जी ने जो कहा वह शिष्टाचार के लिए था। अखिलेश ने कहा कि प्रियंका के आने से BJP का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उनका आना अच्छी बात है। दो सीटों के साथ कांग्रेस हमारे साथ है। साइकिल पर कई लोग बैठ सकते हैं। यह हमारी साइकिल है।

फोटो- फाइल

Related News