अखिलेश यादव ने जेल भेजी पुरी टीम, कहा- देख कर बताओ बंद छात्राओं के साथ…

img

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल सर्वश्री नरेन्द्र वर्मा (विधायक), सुनील सिंह साजन, राजपाल कश्यप और राम सुन्दर निषाद, (सदस्य विधान परिषदगण) नैनी जेल में बंद छात्र-छात्राओं से तत्काल मिलेगा और घटना की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इलाहाबाद में छात्र नेताओं के साथ भाजपा सरकार में पुलिसिया उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार की घटना को अलोकतांत्रिक और संवेदनहीन बताते हुए इसकी भत्र्सना की हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या है। लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी मौलिक अधिकार है। कल इलाहाबाद में छात्र नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के सामने रोजगार के सवाल उठाने पर बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि लड़कियों को यातना दी गयी। छात्र-छात्राओं को रात भर ठण्ड में ठिठुरना पड़ा। भाजपा सरकार की नीतियां छात्र-नौजवान विरोधी है। युवाओं द्वारा शांतिपूर्वक विरोध प्रदशर्न करने के कारण संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है।

गौरतलब है कि कल छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार कर नैनी जेल भेज दिया गया जिनमें रमा यादव, नेहा यादव, मोहित पाण्डेय, अभिषेक यादव अभी, रोहित किसान, सौरभ यादव रामा, बलवंत, आकिब जावेद, अजय भारती, आयुश प्रत्यदर्शी, बृजेश विश्वकर्मा, अनीश, रक्षामंत्री उत्तम, आशीष कुमार, पंकज, शिव शामिल हैं।

Related News