सेना ने तोड़ा सीज फायर, पाकिस्तान ने उप-उच्चायुक्त को तलब किया

img

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्षविराम के कथित उल्लंघन को लेकर भारत के उप-उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया है। पाकिस्तान का दावा किया कि संघर्ष विराम उल्लंघन से एक लड़के की मौत हो गई और 16 अन्य नागरिक घायल हो गए हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर शारदा, नेजापीर, सतवाल एवं बागसार सेक्टरों में दस अक्टूबर को बिना किसी उकसावे के भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन की ‘निंदा’ की।

पढ़िए-पड़ोसी देश में मची हलचल, झंडे का अपमान करने पर मच गया बवाल, अब बंद कर दिया…

फैसल ने कहा कि शारदा सेक्टर में बिना किसी उकसावे के भारतीय सेना द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दस साल के एक लड़के की मौत हो गई है तथा छह बच्चों एवं दो महिलाओं समेत 16 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा नेजापीर में भी दो नागिरक, सतवाल में एक बच्चे एवं एक महिला समेत तीन तथा बागसार सेक्टर में एक नागरिक संघर्षविराम उल्लंघन में घायल हो गया।

विदेश मंत्रालय ने कहा नियंत्रण रेखा एवं कामकाजी सीमा पर भारतीय सैन्यबल आर्टिलरी, भारी मोर्टार और स्वचालित हथियारों से रिहायशी क्षेत्रों को लगातार निशाना बना रहे हैं। भारत द्वारा यह अप्रत्याशित संघर्षविराम उल्लंघन 2017 से चल रहा है।

उस साल भारतीय सशस्त्र बलों ने 1970 बार उल्लंघन किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फैसल ने कहा भारत द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है तथा यह सामरिक रूप से गलत आकलन साबित हो सकता है। पाकिस्तान ने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा कथित रूप से किए गए संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर पिछले हफ्ते भी अहलूवालिया को तलब किया था।

Related News