नीता अंबानी से पूछा- अर्जुन तेंदुलकर कब खेलेंगे IPL, दिया ऐसा जवाब कि जानकर हैरान रह जाएंगे आप

img

नई दिल्ली ।। CSK और RCB के बीच IPL 2019 का पहला मुकाबला 23 मार्च को खेला जायेगा। जिसमे दोनों टीमों के पास कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। दोनों ही टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट का सुखद शुरुआत करने की कोशिश करेगी।

इस मैच के बाद 24 मार्च को इस सीजन के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाला है। आपको बता दें कि पिछली बार दोनों ही टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी। मुंबई इंडियंस जहाँ तीन बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी है वहीँ दिल्ली एक बार भी इस खिताब को नहीं जीत पाई है।

पढ़िए-IPL 2019- मैच से ठीक पहले RCB को लगा तगड़ा झटका, ये खतरनाक खिलाड़ी हुआ बाहर, देखिए संभावित 11

इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी, कप्तान रोहित शर्मा, ज़हीर खान तथा सचिन तेंदुलकर प्रेस के साथ बातचीत करते नजर आये। जहाँ रोहित ने ओपनिंग को लेकर कहा कि हाँ मैं ओपनिंग करने वाला हूँ वहीँ नीता अंबानी से जब पूछा गया कि अर्जुन तेंदुलकर कब मुंबई की टीम से IPL में खेलते दिखेंगे ?

इस पर नीता अंबानी ने कहा कि अभी शायद उन्हें समय लगे लेकिन मुंबई इंडियंस उनकी अपनी टीम है अर्जुन बचपन से ही मुंबई की जर्सी में दिखें हैं वे जब चाहे टीम में आ सकते हैं। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि अर्जुन फिलहाल घरेलु क्रिकेट पर ध्यान दे रहा है उसे आप लोगों की दुवाओं की आवश्यकता हैं।

फोटो- फाइल

Related News