झारखंड ।। हरियाणा में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है। यहां के रिवाड़ी में नई नवेली बहु ने अपने पति के छोटे भाई द्वारा रेप करने का आरोप लगाया है।
खबर के अनुसार, पीड़ित महिला ने अपने पति और उसके ससुराल वालों पर पति के छोटे भाई के साथ सोने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी पुलिस ने महिला पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
अखबार में छपी खबर के अनुसार, पीड़िता की 10 फरवरी को रेवाड़ी शहर के रहने वाले शख्स से शादी हुई थी। कथित रूप से महिला का पति कई बीमारी से जूझ रहा है। महिला का कहना है कि ससुराल वालों ने पति को एक अन्य कमरे में भेज दिया और फिर वहां 10वीं क्लास में पढ़ने पति का छोटे भाई सोने के लिए आ गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद अगले 3 दिनों तक उसके साथ रेप किया गया।
इसके अलावा महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सास, ससुर और अन्य बुजुर्गों ने उसके शिकायत करने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया। फिर जब उसे कोई और रास्ता नजर नहीं आया तो आखिरकार उसने 14 फरवरी को अपने माता-पिता को इस बारे में बता दिया। इसके बाद पीड़िता के माता-पिता उसे वापस घर ले गए और फिर महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी।