महिला मित्र को Birthday Party में पहले दिया नशीला पदार्थ फिर किया रेप, केस दर्ज

img

नई दिल्ली ।। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला मित्र के साथ उसकी Birthday Party में कथित रूप से रेप करने की घटना सामने आई है। वारदात को पालघर के वालिव इलाके में अंजाम दिया गया। ये Party पीड़ित महिला की एक सहेली के घर पर आयोजित की गई थी। 27 वर्षीय पीड़िता मुंबई के कांदीवली की रहने वाली है।

पुलिस ने मामले सामने आने के पश्चात Party आयेाजित करने वाली महिला और उसके पुरुष मित्र पर बलात्कार और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 13 फरवरी को पीड़िता के जन्मदिन की Party का आयोजन करने वाली लड़की का मर्द मित्र भी मौजूद था। इन दोनों ने उसके पेय पदार्थ में नशीली सामग्री मिला दी।

पढ़िए- गया था गर्लफ्रेंड से मिलने, लेकिन लड़की के परिजनों ने काट दी ब्वॉयफ्रेंड की नाक- फिर जो हुआ …

पुलिस ने कहा कि जब पीड़ित को नशा होने लगा तो Party आयोजित करने वाली महिला ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके पुरुष मित्र ने पीड़ित का बलात्कार किया। दोनों ने पीड़ित को धमकी भी दी कि वह इस घटना का जिक्र किसी से नहीं करे।

हालांकि, पीड़िता ने धमकियों को दरकिनार करते हुए वारदात के खिलाफ आवाज बुलंद करने का फैसला किया। पीड़ित ने रविवार को वालिव थाने में शिकायत दर्ज कराई।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News