गया था गर्लफ्रेंड से मिलने, लेकिन लड़की के परिजनों ने काट दी ब्वॉयफ्रेंड की नाक- फिर जो हुआ …

img

नई दिल्ली ।। इश्क के चक्कर में गर्लफ्रेंड के घर पहुंचना एक प्रेमी को भारी पड़ गया। उसे पता नहीं था कि उसके साथ कुछ ऐसा कि उसकी नाक कट गई। खबर हैरान कर देने वाली है लेकिन सच्ची है। गुजरात के अमरेली जिले में एक शख्स की नाम उसकी गर्लफ्रेंड के परिजनों ने नाक काट दी।

जिसके बाद हल्ला मच गया, मामला पुलिस स्टेशन की दहलीज तक पहुंचा तो पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाबरा पुलिस निरीक्षक जे डी अहीर ने कहा कि प्रकाश कोली (23) शनिवार की रात को उस महिला से मिलने गया था, जिसके साथ उसका प्रेम संबंध है। उसी दौरान यह घटना हुई।

पढ़िए- 15 वर्षीय लड़के से 5 दिनों तक किया गया गैंगरेप, फिर की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

प्रकाश कोली और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों जीवापुर गांव के निवासी हैं। जब वह रात में वहां पहुंचा, तो महिला के परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद लड़की के चाचा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रकाश कोली की नाक को काट दिया। जिसके बाद कोली को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद महिला के माता-पिता, उसके भाई और चाचा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले भी उत्तर प्रदेश से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की नाक को काट दिया था। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर है जिसके बाद उसने अपनी पत्नी के नाक को अपनी दांतों से चबा लिया था। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News