अमीर बनने लिए पति ने तांत्रिक के हाथों सौंपी बीती की आबरू, जब किया उनसे इंकार तो…

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के अलीगढ़ जिले के दादों क्षेत्र के गांव सांकरा में यहीं की 30 साल की महिला को उसके पति ने गंगा में डुबोकर मार दिया। वह पत्नी पर ढोंगी साधु से नाजायज संबंध बनाने का दबाव डाल रहा रहा था। मना करने पर हत्या कर दी। गुरुवार को पुलिस ने गंगा से लाश बरामद कर लिया। महिला के पति व साधु के विरूद्ध केस दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि गंगीरी के गांव रतरोई निवासी राजेश कुमार ने थाना दादों में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को वह गांव के ही जयकुमार के साथ दशहरा पर गंगा स्नान के लिए सांकरा गया था। गंगा स्नान से पहले सांकरा में ब्याही बहन रजनी के घर पहुंचा।

पढ़िए-रात में छोटा भाई कमरे में गया सोने, बड़े भाई के सीने पर रखी थी ये चीज, बहन ने चिल्लाकर कर लिया आंख बंद और फिर…

मृतक की बहन ने बताया कि आरोपी पति प्रेमपाल आए दिन हिंसा करता है। मणि सांकरा घाट आश्रम पर रह रहे साधु संतदास झारखंडी से नाजायज संबंध बनाने के लिए फोर्स करता है। उसने बहनोई प्रेमपाल को बुलाया और समझाकर मामला शांत कर दिया। उसके बाद बहन-बहनोई गंगा किनारे खेतों में चारा लेने चले गए और हम लोग स्नान के लिए गंगाघाट पहुंच गए।

शाम लगभग 5 बजे स्नान कर बहन के खेत पर गए तो देखा कि प्रेमपाल उसकी बहन रजनी को बीच गंगा में ले जा रहा था। वह चीख रही थी। उसने बहनोई को पुकारा तो वह रजनी को डुबोकर गंगा में तैरते हुए बदायूं की ओर भाग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देरशाम तक की महिला की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार सुबह गोताखोर फिर तलाश में जुट गए। शाम लगभग 6 बजे शव बरामद कर लिया गया।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News