ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलने से पहले धोनी ने बदला अपना लुक, इंटरनेट पर मचाया तहलका

img

नई दिल्ली ।। ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध शुरू हो रही सीरीज से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपना लुक बदल लिया है। इस सीरीज से पहले धोनी अब नए हेयरस्टाइल में दिखाई दे रहे हैं। कभी भारतीय क्रिकेट के स्टाइल आइकॉन कहे जाने वाले धोनी पिछले कुछ समय से हालांकि इस सबसे दूर हो गए हैं। वह अब सिंपल हेयर स्टाइल ही रखते हैं। लगभग उसी तरह जिस तरह सैनिकों का हेयर स्टाइल होता है।

केवल IPL सीजन और विज्ञापनों की शूटिंग के दौरान ही धोनी के स्टाइल में फर्क आता है। एक समय अपने लंबे बालों के लिए जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले कुछ सालों में बहुत से हेयर कट्स को अपनाया है। एक बार फिर वह अपने हेयर स्टाइल के साथ कुछ नए प्रयोग कर रहे हैं। अब भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए धोनी नए लुक में नजर आ रहे हैं।

पढ़िए- हरभजन सिंह बोले- World Cup में इस बल्लेबाज के बल्ले की दिखेगी गर्मी, नाम जानकर होगी खुशी

धोनी के नए हेयरकट में उनके बाल साइड से शॉर्ट ट्रिम हैं। साथ ही सामने की तरफ थोड़े स्पाइक्स हैं। सोशल मीडिया पर उनका नया लुक छा गया है। धोनी के फैंस इसे काफी पसंद करे रहे हैं। गौरतलब है कि धोनी ने कुछ वक्त पहले भी अपने हेयरकट में बदलाव किया था और रेट्रो लुक ट्राई किया था। धोनी के इस लुक को ‘वि हॉक’ लुक कहा जाता है। सोशल मीडिया पर धोनी के इस लुक की तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

धोनी को यह नया हेयरकट सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट और बिग बॉस सीजन-6 की पार्टिसिपेंट रह चुकीं सपना मोती भावनानी ने दिया है। धोनी के नए लुक की तस्वीर सपना ने ट्विटर पर शेयर की है। इसके अलावा धोनी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर किया है।

फोटो- फाइल

Related News