World Cup से पहले हरभजन सिंह ने कहा, धोनी में अब भी बाकी है दम, शॉट खेलने की दी जाए छूट

img

नई दिल्ली ।। World Cup से पहले टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी हरभजन सिंह ने टीम इंडिया मैनेजमेंट को एक सुझाव दिया है। दरअसल उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की करारे शॉट मारने की कला अब भी बरकरार है और टीम इंडिया प्रबंधन को World Cup के दौरान उन्हें शुरू से ही आक्रमण करने के लिए उतारे।

हरभजन ने कहा कि शीर्ष क्रम बल्लेबाज शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली और लोकेश राहुल अच्छी पारियां खेल सकते हैं इसलिए धोनी आक्रामक खेलने के लिए आजाद हैं।परंतु यह खिलाड़ी यदि सस्ते में आउट हो जाते हैं तो फिर महेंद्र सिंह धोनी को पूरा मोर्चा संभालना पड़ता है और वहीं रुक कर खेलते हैं।

पढ़िएःWorld cup से पहले आई टीम इंडिया के लिए बुरी ख़बर, जाधव का फिट होना मुश्किल, पंत को मौका नहीं

हरभजन ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि धोनी अपना सर्वश्रेष्ठ तभी करते हैं जब वह शुरू से ही हिट करते हैं। उनकी कुछ सर्वश्रेष्ठ पारियां तभी आई हैं जब उन्होंने शुरू से ही आक्रामक रुख किया है। उन्होंने आगे कहा कि टीम प्रबंधन को धोनी और हार्दिक पंड्या को उनके मन मुताबिक बल्लेबाजी करने की छूट देनी चाहिए। धोनी किसी भी स्पिनर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ देते हैं, उन्हें ऐसा करना चाहिए और वह ऐसा कर भी सकते हैं क्योंकि मैंने CSK के नेट्स में उन्हें देखा है। उनके शॉट्स में अब भी बहुत जान बाकी है बस उन्हें खुलकर बल्लेबाजी करने दी जाए।

फोटो- फाइल

Related News