World Cup 2019 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ये दिग्गज हुआ चोटिल

img

नई दिल्ली ।। आगामी World Cup 2019 में अभी कुछ ही समय ओर बचा है और इंग्लैंड में खेले जाने वाले इस World Cup की सबसे बड़ी दावेदार टीम टीम इंडिया को मानी जा रही है, लेकिन World Cup से पहले टीम इंडिया के लिए कुछ अच्छी खबरें नहीं आ रही है।

टीम इंडिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को पीठ दर्द के कारण चेन्नई टीम से भी बाहर चल रहे है, क्योंकि खेले गए पिछले 3 मुकाबलों में आप सब ने देखा होगा कि महेंद्र सिंह धोनी को आराम दिया गया था और वह आराम उनकी पीठ में हैमस्ट्रिंग चोट के चलते दिया गया था।

पढ़िए-धोनी ने बताया की आखिर कौन है आंद्रे रसेल और हार्दिक पंड्या में से ज्यादा खतरनाक खिलाड़ी

अगर महेंद्र सिंह धोनी IPL समाप्त होने से पहले फिट नहीं होते है और टीम इंडिया से बाहर हो जाते है, तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि World Cup 2019 में महेंद्र सिंह धोनी का होना बहुत जरूरी है वरना टीम इंडिया के लिए मुसीबतें बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी।

देखा जाए तो महेंद्र सिंह धोनी अगर पीठ में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टीम से बाहर हो जाते है, तो उनकी जगह दिनेश कार्तिक विकेटकीपर की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते है। हालांकि सभी यही उम्मीद लगा कर बैठे है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द से जल्द रिकवरी कर वापस ठीक हो जाएंगे और World Cup में अवश्य खेलेंगे है।

फोटो- फाइल

Related News