भाजपा के लिए सबसे बड़ी बुरी खबर, मोदी और शाह को भी लगा झटका, अचानक पार्टी के 3 सीएम…

img

नई दिल्ली ।। AAP के दिग्गज नेता संजय सिंह ने बुधवार को एक बड़ा दावा किया है। उनका ये दावा सही साबित होता है तो ये BJP के लिए अच्छी खबर नहीं है। आप नेता ने कहा है कि भाजपा के 3 दिग्गज नेता हमारे संपर्क में हैं और जल्द ही AAP में शामिल हो सकते हैं। यही नहीं उन्होंने इन 3 उम्मीदवारों को लेकर बड़ा खुलासा भी किया।

संजय सिंह के इस दावे के साथ ही दिल्ली की सियासत गर्मा गई है। आप नेता के इस दावे के बाद भाजपा खेमे में तो हलचल बढ़ी ही है साथ ही कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है आप नेता संजय सिंह ने बुधवार को उस वक्त राजनीतिक गलियारों में चर्चा बढ़ा दी जब उन्होंने दावा किया कि भाजपा के तीन बड़े नेता उनके संपर्क में हैं। संजय सिंह ने ये भी दावा किया है ये तीनों नेता भाजपा के CM प्रत्याशी हैं।

पढ़िए-पी चिदंबरम के बाद अब इस कांग्रेस नेता पर हुई बड़ी कार्रवाई, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

संजय ने ये भी कहा कि जैसे ही भाजपा तीनों में किसी एक के नाम की घोषणा करेगी बाकी दो आप की मदद के लिए आगे आ जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पहले तय कर ले कि कौन CM बनना चाहता है, विजेंदर गुप्ता, विजय गोयल या मनोज तिवारी।

संजय सिंह ने इस दौरान भाजपा पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नकली एजेंडे पर काम करती है। आर्थिक मंदी से निपटने पर बात न हो, इसलिए नाम बदलने जैसे नकली मुद्दे भाजपा उठाती है। भाजपा को काम बदलने की आवश्यकता है, नाम बदलने से कुछ नहीं होगा।

संजय सिंह ने प्रेसवार्ता के जरिये कहा कि भाजपा के नेता सीएम बनने की दौड़ में जनता के काम से भटक गए हैं। आपको बता दें कि भाजपा की ओर से विजेंद्र गुप्ता, विजय गोयल और मनोज तिवारी के नाम बतौर CM उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

फोटो- फाइल

Related News