भाजपा का ये सांसद सपा हुआ शामिल, यहां से लड़ेंगे चुनाव

img

लखनऊ ।। भाजपा सांसद और बीड़ी व्यापारी श्यामाचरण गुप्ता सपा में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी ने उन्हें बांदा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गुप्ता इलाहाबाद से भाजपा के सांसद थे।

आपको बता दें कि सपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 5 प्रत्याशी की सूची जारी की थी। शुक्रवार की लिस्ट के साथ ही पार्टी 16 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार तय कर चुकी थी। SP-BSP के बीच चुनावी गठबंधन के तहत सपा के हिस्से 37 सीटें आई हैं।

पढ़िए- मायावती को मिली बड़ी खुशखबरी, जनता दल (सेक्‍यूलर) का ये दिग्गज BSP में हुआ शामिल

यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अजित सिंह की रालोद को तीन सीटें दी गई हैं वहीं गठबंधन ने दो सीटें सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी का क्षेत्र अमेठी से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

फोटो- फाइल

Related News