14 साल की लड़की ने सुनाई आपबीती, कहा मुझे जलाती और कैंची से मेरे…

img

नई दिल्ली ।। दिल्ली महिला आयोग (Women’s Commission) की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को एक महिला Doctor के घर से 14 साल की लड़की को मुक्त कराया है। लड़की का आरोप है कि महिला Doctor ने उसे बंधक बनाकर रखा था और रोज उसकी पिटाई करती थी।

www.upkiran.org

दरअसल, ये लड़की Doctor के घर पर मेड का काम करती थी। इस मामले का खुलासा होते ही Doctor को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली के मॉडल टाउन के एक घर में हो रही इस बर्बरता की जानकारी एक पड़ोसी ने महिला आयोग की Helpline 181 पर दी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

पढ़िए- पार्कों में इस तरह खुलेआम हो रही अश्लीलता, एंटी रोमियो स्क्वाड भी…

आपको बता दें कि लड़की झारखंड के एक गरीब परिवार से है। उसे दिल्ली में घरेलू काम करने के लिए लाया गया था। एक प्लेसमेंट एजेंसी ने 4 महीने पहले उसे काम पर रखवाया था। इस दौरान उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। तनख्वाह भी नहीं दी गई। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को लड़की ने बताया कि महिला डाक्टर गुस्से में उसे काटती थी।

एक बार उसकी आंखों पर कैंची से वार भी किया था। उसे दो दिन में एक बार खाना दिया जाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं देर रात पुलिस ने प्लेसमेंट एजेंसी के दफ्तर पर भी छापा मारा।

फोटोः प्रतीकात्मक

इसे भी पढ़िए

CM Óñ»ÓÑïÓñùÓÑÇ ÓñòÓÑç ÓñùÓÑïÓñ░ÓñûÓñ¬ÓÑüÓñ░ Óñ«ÓÑçÓñé 300 Óñ░ÓÑéÓñ¬ÓñÅ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ©Óñ¬ÓÑìÓñ▓Óñ¥Óñê Óñ╣ÓÑï Óñ░Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ▓ÓñíÓñ╝ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥Óñé, Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ╣ÓÑêÓñé ÓñòÓÑïÓñê Óñ░ÓÑïÓñò

 

Related News