क्रिस गेल नहीं विश्वकप में ये खिलाड़ी जड़ रहे है सबसे ज्यादा छक्के!

img

झारखंड ।। क्रिस गेल World Cup के इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अब तक 40 छक्के लगाए हैं। हालांकि इस बार वह अधिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 3 छक्के लगाए हैं। हम आपको विश्व कप 2019 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जोस बटलर- जोस बटलर World Cup 2019 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं जिन्होंने छह छक्के लगाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 4 और पाकिस्तान के विरुद्ध 2 छक्के लगाए।

पढ़िए-ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने कहा- पाकिस्तान शानदार देश है, मैं वहां पर खेलना पसंद करूंगा

एरोन फिंच- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच World Cup 2019 में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर है जो 3 मैचों में 5 छक्के लगा चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 4 छक्के लगाए थे।

ओयन मॉर्गन- World Cup 2019 में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज ओयन मॉर्गन हैं जिन्होंने विश्व कप में 5 छक्के लगाए हैं।

फोटो- फाइल

Related News