POK में जाकर देखेंगे सिनेमा, मोदी के मंत्री ने किया ऐलान!

img

रुड़की।। उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद -370 हटाने को लेकर केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की। मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा जो 70 सालों में नहीं हुआ, वह नरेंद्र मोदी सरकार ने महज 5 साल में कर दिखाया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा केवल तीन-चार लोगों ने कश्मीरियत को गुलाम बना रखा था। कश्मीर में 90 फीसदी लोग इनसे नफरत करते हैं। इनसे डरते हैं, क्योंकि ये पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान विदेश में बोलते हैं कश्मीर में हालात ठीक नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा वे भी कहते हैं कि कश्मीर में हालात ठीक नहीं है। उन्होंने कहा पता नहीं कांग्रेस की भाषा पाकिस्तान बोलता है या पाकिस्तान की भाषा कांग्रेस बोल रही है।

जम्मू-कश्मीर में टेलीफोन सेवा का न होना मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं- अमित शाह

कन्हैया कुमार पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा ये वे लोग हैं, जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ मिलकर जेएनयू से भारत को टुकड़े-टुकड़े करने का सपना देखते हैं और घर-घर अफजल पैदा होगा के नारे भी लगाते हैं। नरेंद्र मोदी के रहते कभी इनका यह सपना साकार नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने के साथ ही इस बार हम POK में जाकर सिनेमा देखेंगे।

भगोड़ा घोषित सपा विधायक के कई ठिकानों छापे, होगी संपत्ति कुर्क !

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ आर्थिक मोर्चे पर लड़ रहे हैं, दूसरी तरफ टुकड़े-टुकड़े गैंग से लड़ रहे हैं, तो वहीं तीसरी तरफ भारत का झंडा पूरी दुनिया में बुलंद कर दिया है। उन्होंने कहा 370 हटने के बाद कश्मीर की कश्मीरियत नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तंज हुए गिरिराज ने उन्हें मौनी बाबा बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीर विधानसभा में 24 सीटें खाली हैं। POK की इन सीटों को भरने के बाद ही कश्मीर पूरा होगा। जब तक उन्हें न भर लिया जाए, आजादी अधूरी है।

Related News