डी कॉक के साथ सही मजाक हो गया, आउट होने के बाद भी नहीं छोड़ रहे थे मैदान, जानिए पूरा मामला

img

नई दिल्ली ।। वर्तमान में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। जहाँ पर साउथ अफ्रीका की हालत बहुत खराब है। भारत के 601 रनों के जवाब में आधी से ज्यादा टीम पवेलियन में वापस लौट चुकी है।

38 ओवर में रविचंद्रन अश्विन अंतिम की गेंद पर डी कॉक क्लीन बोल्ड हो गए। सभी भारतीय खिलाड़ी जश्न मनाने लगे। लेकिन डी कॉक क्रीज पर खड़े रहे। उन्हें लगा की स्टंपिंग के लिए अपील की गयी है। दूसरे छोड़ पर खड़े उनके साथी ने फाफ डु प्लेसिस ने भी उन्हें कहा की आप आउट हैं। डी कॉक वापस जाने लगे।

पढ़िए-कप्तानी की जिम्मेदारी बड़ी पारी खेलने में मदद करती है: कोहली

मामला थर्ड अंपायर को भेजा गया। जहाँ रिप्ले में देखा गया की डी कॉक की दोनों गिल्लियां उड़ गयी हैं। ये फैसला आते ही डी कॉक वापस पवेलियन लौट गए। क्विंटन डी कॉक काफी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे। आउट होने से पहले उन्होंने 48 गेंदो पर 7 चौकों की मदद से 31 रन बनाये।

Related News